फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी में जेंद के करमेहकड़ के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल में तैनात करमेहकड़ के जवान की मौत
विज्ञापन

सतीश की अचानक बिगड़ी तबीयत, आज पैतृक गांव पहुंचेगी पार्थिव देह
घरवालों को नहीं हो रा विश्वास, अब नहीं आएगा सतीश
अमर उजाला ब्यूरो
खैरा (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल की जेंद पंचायत के तहत करमेहकड़ गांव के सेना के जवान सतीश कुमार (41) पुत्र बिहारी लाल की मौत हो गई। फर्स्ट पैरा स्पेशल कमांडो बंगलूरू में सेवारत सतीश इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। वहां पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर सतीश को उपचार के लिए गुवाहाटी लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सतीश के परिवार वालों को वीरवार रात सूचना दी गई। मौत की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया। बताया जा रहा है कि सतीश कुमार दो माह पहले ही छुट्टी आया था। सतीश की 13 वर्ष पूर्व चंद्रेश से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं नौ वर्षीय आयुष और चार साल का अक्ष। बताया जा रहा है कि सतीश का पार्थिव देह रविवार सुबह दस बजे तक पैतृक गांव पहुंचेगा। उधर, सतीश के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पत्नी चंद्रेश को भी क्या पता था कि वह अपने पति को बच्चों का रिजल्ट भी नहीं बता पाएगी। सतीश की पत्नी, मां, पिता और एकमात्र बहन व भाई रवि को भी विश्वास नहीं हो रहा कि अब उसका भाई अब दोबारा लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें