फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं थमा पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं थमा जनआक्रोश
विज्ञापन

जिलेभर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, पुतले फूंके
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमले के तीसरे दिन भी जिलेभर में कई जगह पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन हुए। कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
बैजनाथ की जंडपुर पंचायत की पूर्व प्रधान उदयलक्ष्मी की अगुवाई में सरिता शर्मा, रामा शर्मा, छाया शर्मा, पवना गुलेरिया, कामिनी कटोच, दुर्गा देवी, मनिंद्रा कौल, मीना राणा, भावना चौधरी एवं डांस अकादमी के शिवम, अजय कश्यप, राजिंद्र कुमार, नीखिल आदि ने चौबीन चौक में कैंडल जलाकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस प्रकार का घिनौना कृत्य करने वालों को कड़ी सजा की मांग की। बीड़ के विभिन्न महिला मंडलों बिलिंग व्यू, गुनेहड़, कोटली, युवक मंडल, पंचायत गुनेहड़ और चौगान पंचायत के प्रतिनिधियों ने गुनेहड़ गांव से तिब्बती कालोनी से होते हुए बीड़ तक रैली निकाली। पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी की और बीड़ चौक पर पाकिस्तान का पुतला जला कर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटा एजूकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट कांगड़ा ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की अखंडता के लिए सदस्यता अभियान चालाया। इस मौके पर ट्रस्ट के उपप्रधान राजेश कुमार, विनोद कुमार, सनवीर कुमार, बॉबी ठाकुर, रतन लाल, राजकुमार, मोहन लाल, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें