फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे सामान सजाने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर में सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। जो लोग सड़क पर अपना सामान सजाकर अतिक्रमण करते हैं, उन्हें प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोग सड़क पर सामान न रखें, अन्यथा प्रशासन उन पर सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नूरपुर शहर में न्याजपुर से लेकर चौगान तक नूरपुर बाजार से होकर गुजरने वाली सड़क पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाया है। वहीं कई दुकानदार अपने दोपहिया वाहन और अन्य वाहन अपनी दुकानों के आगे खड़े कर रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जाम लग रहा है। प्रशासन ने नूरपुर शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यातायात के लिए वन-वे प्रणाली लागू की थी। वन-वे यातायात प्रणाली के तहत नूरपुर शहर में गाड़ियां चौगान से लेकर लघु सचिवालय तक या चौगान से लेकर चौधरियां के खूह से होते हुए न्याजपुर तक जाने का प्रावधान किया है।
इस वन-वे प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन से लघु सचिवालय के निकट और न्याजपुर में बेरिकेड लगवाए थे, ताकि कोई भी गाड़ी इन जगहों से अंदर न जा सके। लेकिन अब दोनों बेरिकेड खराब पड़े हैं, जिस कारण कई वाहन विपरीत दिशा से आकर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर में कुछ दुकानदार सड़क पर सामान सजाते हैं। इस बारे में शिकायतें भी आई हैं। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि सड़क पर अपना सामान न रखें, साथ ही दुकानों के आगे अपने वाहन खड़ा न करें। अन्यथा प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें