फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठी ने लगाई चंडीगढ़ की हवा, ठाकुर ने लगाया बड़ियां जो तुड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
राठी ने लगाई चंडीगढ़ की हवा और
विज्ञापन

ठाकुर ने लगाया बड़ियां जो तुड़का
दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटियों पर मचा धमाल
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने किया उत्सव का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी ने चंडीगढ़ की हवा लगाई, जबकि सतीश ठाकुर ने बड़ियां जो तुड़का लगाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर दास राठी ने जहां नाटियों ने धूम मचाई। वहीं सतीश ठाकुर के पहाड़ी गीतों पर दर्शक खूब झूमे। इसके अलावा कुमार साहिल ने हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ठाकुर दास राठी गीत शुण आमा मेरे बापुआ हांऊ बेटी मेरा की कसूर ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया। इसके अलावा हो बांकी चंद्रा, हवा लागी चडीगढ़ा री, नीरू चली घूमदी, शालू रे क्वार्टरा, हो सुमित्रा, भाई री सालीऐ दे मोबाइल नंबर, नीली-नीली अखिए काजलू लाए, मेरी श्री देवीये कौखे चली तू आदि गीत गाए। इससे पूर्व सतीश ठाकुर ने चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे और मेरे रश्के कंवर से गीतों से शुरुआत की, जबकि बड़ियां जो तुड़का लाणा, आया वो जिंदे आया वणजारा, भेडा देया पालणुआ, रुत संगरोड़ी, फौजी मुंडिया, गड्डी होली वो चलायां तू ड्रेवरा और ताऊ तेरा मुंडा बिगड़दा जावे गीत प्रस्तुत कर दर्शन को नचाया। इससे पूर्व लोक गायक निकेश बड़जात्या ने केलंगी नाटी और सुधीर धीरु ने पहाड़ी गीत गाए। जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें