कांगड़ा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन दिवसीय अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने किया। पहले दिन टेबल टेनिस मुकाबले में मेजबान कांगड़ा ने लाहौल स्पीति को हराया।
इसके अलावा टेबल टेनिस के अन्य मैचों में पावंटा साहिब ने चंबा कॉलेज को और बिलासपुर ने किन्नौर को हराया। बैडमिंटन में चंबा ने बिलासपुर की टीम को दो शून्य से मात दी। जबकि रोहड़ू ने प्रगतिनगर कॉलेज को दो शून्य के अंतर से हरा दिया। कबड्डी के रोमांचक मैच में अंबोटा कालेज ने रोहड़ू को अतिरिक्त समय में आठ-सात से चित कर दिया। कबड्डी में ही सुंदरनगर ने किन्नौर को 49-29 व कांगड़ा ने लाहौल स्पीति को 37-30 से हराया। वॉलीबाल के मैच ने स्थानीय बहुतकनीकी कांगड़ा ने तलवाड़ कॉलेज को 25-12 से पराजति किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की। तकनीकी शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रिंसिपल कुशल सिंह पठानिया ने संस्थान की गतिविधियों का ब्योरा रखा।