फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ अस्पताल में मंहगे होंगे मरीजों के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ अस्पताल में महंगे हुए टेस्ट
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला
अस्पताल में विभिन्न कार्यों के लिए करीब 43 लाख रुपये का बजट रखा
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल बैजनाथ में अब मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। अस्पताल में मरीजों के होने वाले विभिन्न प्रकार के टेस्टों के मूल्यों में बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार केेे अस्पताल रोगी कल्याण समिति की बैठक चेयरमैन एवं एसडीएम विकास शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में विधायक मुल्खराज प्रेमी ने विशेष रूप से भाग लिया। इसमें साल 2018-19 के लिए अस्पताल में विभिन्न कार्यों के लिए करीब 43 लाख रुपये का बजट रखा गया। इसके अलावा सीएचसी बीड़ को 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। डॉ. अरुण ने बताया कि अस्पताल में मरम्मत कार्यों के लिए दो लाख रुपये, मशीनरी आदि को तीन लाख, फर्नीचार को एक लाख बीस हजार, आठ लाख 97 हजार रुपये अस्पताल में विभिन्न खर्चों के लिए रखे गए। इसके अलावा मेडिसिन खरीद और एंबुलेंस की रिपेयर को करीब 15 लाख, अस्पताल और साथ लगते भवन की रिपेयर को सात लाख रुपये का बजट रखा गया। विधायक ने अपनी विधायक निधि से अस्पताल को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. अरुण, डॉ राजकुमार, डॉ. अरविंद, मंडल अध्यक्ष कर्ण जंबाल, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल शर्मा और राकेश नेगी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें