अपर लंबागांव बना अंडर-19 खेलों में ओवरआल चैंपियन
लंबागांव स्कूल में जयसिंहपुर जोन के 26 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव(कांगड़ा)। जयसिंहपुर जोन की अंडर-19 खेलों का समापन वीरवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर लंबागांव में लंबागांव पंचायत समिति के उपाध्यक्ष ने किया। प्रतियोगिता में जयसिंहपुर जोन के 26 स्कूलों के 330 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबाल में आलमपुर, खो-खो में लाहट, बैडमिंटन में जयसिंहपुर, कबड्डी में गंदड़, जबकि भाषण, वोकल, शास्त्रीय और समूहगान में अप्पर लंबागांव और नाटक में आलमपुर विजेता बना। कुश्ती में 42 किलो वर्ग में गंदड़ के साहिल, 46 किलो वर्ग मेें अप्पर लंबागांव का साहिल, 50 किलो वर्ग में धुपक्यारा के सुमित, 55 किलो वर्ग में लोअर लंबागांव का चिरंजीव, 60 किलो वर्ग में धुपक्यारा के मंजीत, 66 किलो वर्ग में अपर लंबागांव के बलदेव ने पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में अपर लंबागांव ओवरआल चैंपियन बना। स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश शर्मा ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के विधायक रवि धीमान की ओर से स्कूल के लिए एक वाटर कूलर, दो सोलर लाइट और एक हैंडपंप, जबकि अपनी ओर से स्कूल को 11 हजार और सोलर लाइट देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजयुमो के उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, एसएमसी के प्रधान धर्म चंद, विनोद भारती, टंबर स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कटोच, संजीव कटवाल, डॉ. राकेश मिन्हास, संसार चौहान, रत्न चंद धीमान, गोपाल कृष्ण, सीमा, किरण, नीलम, सोनिका, ओंकार चौहान, कुलदीप ठाकुर, साहिल, कुलदीप कटोच, सोल वनेहड पंचायत प्रधान संजय चौधरी, विजय पलाहनिया, शशिभूषण, मुकेश, पृथी और रविकांत आदि लोग मौजूद रहे।