फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशदान के लिए आगे आए समाज: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा ने किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रेडक्रॉस समिति के लिए बढ़-चढ़कर अंशदान देने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी निस्वार्थ मानव सेवा एवं परोपकार की भावना की बुनियाद पर खड़ी है और कठिन परिस्थितियों में अपने साथियों, गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सभी को रेडक्रॉस गतिविधियों में सक्रिय योगदान देती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस गतिविधियों से परिचित करवाना और इनसे जोड़ना है। इससे पहले डीसी ने पुलिस मैदान में लगाई प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
मेले में विशेषतौर पर लोगों को ईवीएम के साथ वीवीपैट के इस्तेमाल के बारे में शिक्षित किया गया। मेले में सेना के युद्ध हथियारों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मेले के दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी हुई।
  इस मौके पर एडीसी केके सरोच, एडीएम मस्त राम भारद्वाज, एसडीएम श्रवण मांटा, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा तथा रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा सहित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
  इस अवसर रेडक्रॉस समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नाट्य दल ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अलावा गीत संगीत से रेडक्रॉस की गतिविधियों बारे भी लोगों को जागरूक किया। मेले में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें