फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुगड़ीबाग-अंदराणा में दुकानों से 40 बोतल देसी शराब जब्त

Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव ने वीरवार को दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों से 40 बोतल देसी शराब बरामद की है। पहले मामले में सुगड़ीबाग में दुकानदार से 31 शराब की बोतलें बरामद की गई। आरोपी की पहचान कालीदास निवासी गांव सुगड़ीबाग, लंबागांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


लंबागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नमकीन आदि की दुकान की आड़ में शराब बेचता है। वीरवार को पुलिस ने दुकान में दबिश दी और तलाशी लेने पर देसी शराब बरामद की। वहीं, अन्य मामले में आलमपुर पुलिस चौकी के तहत आने वाले अंदराणा गांव में दुकान से नौ बोतल देसी शराब की जब्त की गई। पुलिस ने अंदराणा निवासी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें