फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगलामुखी मंदिर के पांच कर्मियों सहित 354 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वीरवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण के 354 नए मामले सामने आए हैं और 106 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीती है।
विज्ञापन

वीरवार को बगलामुखी मंदिर के पांच कर्मचारी, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के 8 लोग, ज्वालामुखी के बोहान गांव के छह लोग, पुलिस थाना ज्वालामुखी का एक जवान, पुलिस लाइन धर्मशाला का एक जवान, राजा का तालाब के छह लोग, भवारना के खैरा के छह लोग, पुलिस थाना नूरपुर का एक जवान, वीवीएन कॉलेज में तीन लोग, मैक्लोडगंज में 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, बाहरी राज्यों से आए आठ पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें दो लोग मुंबई, एक बेंगलुरु, तीन पंजाब और दो गुजरात के पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में 22 तिब्बती, पुलिस लाइन सकोह के दो जवान, पुलिस थाना पालमपुर का एक जवान, सीएसआईआर पालमपुर में दो लोग और टांडा अस्पताल में चार स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा भी जिले के कई अन्य क्षेत्रों के लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 54857 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 51719 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। इस समय जिला कांगड़ा में 1952 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। वहीं, 1181 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड नियमों की पालना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है की कोरोना के हलके लक्षण होने पर जांच जरूर करवाएं और खुद को आइसोलेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें