पंचरुखी में बि मास्क पहने लोगों के कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 336 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 389 संक्रमितों ने वायरस से जंग जीत ली है। बुधवार को भी जिले में 109 नए मामले सामने आए थे और 434 लोगों ने वायरस को मात दी थी। बुधवार को चार लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत भी हुई थी, जिसमें 21 वर्षीय युवती भी शामिल है।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 59157 मामले आए हैं, जिनमें से 56282 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1202 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के मामले घटते ही एक्टिव केस भी 1668 पहुंच गए हैं।
वीरवार को चलवाड़ा, खब्बल, नगरोटा सूरियां से चार-चार, कुटेहड़ के पांच, बीएसएफ भोई का एक जवान, आयुर्वेदिक अस्पताल में एक, एसपी कार्यालय धर्मशाला के दो पुलिस जवान, जोनल अस्पताल धर्मशाला के तीन स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस लाइन सकोह के दो जवान, धर्मशाला स्टेडियम का एक कर्मी, बीडीओ कार्यालय का एक कर्मचारी, भरमाड़ के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने लोगों से कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है।