फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूरे जिले में 33 पद खाली, अकेले देहरा में 17 डॉक्टरों की कमी

Fri, 24 Jan 2025 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सकों को 33 पद खाली चल रहे हैं। इस वजह से कई स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक न होने से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। अकेले देहरा उपमंडल में ही करीब 17 चिकित्सकों के पद खाली चल रहे हैं। मरीजों को घर-द्वार स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज नहीं मिल पाने के कारण उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। वहीं, आयुष विभाग के तीन ऐसे स्वास्थ्य संस्थान हैं, जहां एक साथ दो डाॅक्टर तैनात हैं, लेकिन जरूरत एक ही है। आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर बही पठियार, देहरा और अपर मझेठली में अतिरिक्त डाॅक्टर तैनात हैं। इन डाॅक्टरों को कहीं और शिफ्ट किया जाए तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं। आयुष विभाग से जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के चिकित्सकों के 246 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 216 चिकित्सक तैनात हैं, जबकि तीन डॉक्टर सरप्लस हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले भर में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के छह में से पांच पद खाली चल रहे हैं। इस वजह से अस्पतालों में मरीजों को सही से दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी का काम अस्पताल में मरीजों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां, काड़ें और भस्म आदि मुहैया करवाना है। राजोल में एक यूनानी चिकित्सा अधिकारी का पद स्वीकृत हैं लेकिन, यह पद भी काफी लंबे समय से खाली चल रहा है।
जिले में जूनियर असिस्टेंट के 13 में से चार पद और जेओए आईटी का इकलौता पद खाली है। वहीं, फार्मासिस्ट के 251 में से चार पद और होम्योपैथी कंपाउंडर का इकलौता पद खाली है। इसके अलावा स्टाफ नर्स के 10 में से चार और क्लास फोर के 170 में से 39 पद खाली चल रहे हैं। इस वजह से मरीजों को कहीं न कहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन



- जिला कांगड़ा के आयुर्वेदिक अस्पतालों में 33 पद खाली चल रहे हैं और तीन डाॅक्टर सरप्लस हैं। इसके अलावा भी कई अन्य श्रेणियों से पद खाली चल रहे हैं। खाली चल रहे पदों के बारे में प्रदेश सरकार को अवगत करवाया है।
विज्ञापन

- डॉ. हरीश भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें