फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन साल में चार लाख से अधिक मरीजों की आपात स्थिति में सहायता

Fri, 24 Jan 2025 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मशाला। मेडस्वान फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और हिमाचल प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में संचालित 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा ने 15 जनवरी, 2025 को सेवा के तीन साल पूरे कर लिए हैं। जिला एंबुलेंस प्रबंधक ईशान राणा ने बताया कि मेडस्वान फाउंडेशन की ओर से प्रदेश में संचालित 108 के तहत 248 और 102 के तहत 148 एम्बुलेंस के माध्यम से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। तीन वर्षों में प्रदेश भर में 4,01,750 से अधिक मरीजों को आपात स्थिति में अस्पतालों तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी 73,770 से अधिक गर्भावस्था से संबंधित आपात स्थितियों को संभालने और 2,873 प्रसवों को सुरक्षित रूप से सहायता प्रदान की है। प्रत्येक दिन 2,000 से अधिक कॉल का जवाब दिया जा रहा है और लोगों की मदद की जा रही है। पिछले तीन वर्षों में सेवा ने 41,000 से अधिक श्वसन संबंधी मामलों, 30,000 अधिक हृदय संबंधी घटनाओं, 15,500 से अधिक आघात के मामलों और 5,000 से अधिक स्ट्रोक से संबंधित आपात स्थितियों में सफलता पूर्वक काम किया है। 102 एम्बुलेंस सेवा ने पिछले 3 वर्षों के दौरान 92,970 से अधिक लाभार्थियों को सफलतापूर्वक ड्रॉप बैक सेवाएं प्रदान की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 108 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें