फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: साक्षात्कार में 32 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में हुआ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सहयोग से पर्यावरण विज्ञान विभाग शाहपुर में हैड्रोटेक पर्यावरण (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसके संवाद सत्र में कंपनी के प्रतिनिधियों परमवीर संधू तथा अंकुश ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, पर्यावरण परामर्श सेवाओं, प्रदूषण नियंत्रण परियोजनाओं और उपलब्ध कॅरिअर अवसरों पर जानकारी दी।
इस ड्राइव में कुल 32 पात्र अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शैक्षणिक दक्षता, प्रयोगात्मक अनुभव एवं शोध अभिरुचि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभाग के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक पंत और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की टीम का उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अकादमिक अध्ययन के वास्तविक पर्यावरणीय कार्यक्षेत्र से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें