ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी कॉलेज में नशा निवारण समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर थाना प्रभारी नाजर सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए खासतौर पर चिट्टा जैसे घातक नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, सही संगति का चयन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. पूनम शर्मा एवं डॉ. संजय भी उपस्थित रहे। संवाद