फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप नगरोटा बगवां की बीपीएल सूचि से 133 बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल भंडारी
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर पंचायत नगरोटा बगवां में बीपीएल योजना के तहत लंबे अरसे से लाभान्वित होने की वाट जोह रहे पात्र परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। लगभग चार साल की प्रक्रिया के बाद आखिरकार नप ने सोमवार को बैठक में पात्र परिवारों को लाभान्वित करने की मंशा से सभी सात वार्डों में से कुल 133 अपात्र बीपीएल परिवारों को बाहर का रास्ता दिखाकर पात्र परिवारों को शामिल करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन

लगभग चार सालों में नप कभी स्वयं तो कभी किसी निजी संस्था से सर्वे करवाकर अपात्र हो चुके परिवारों की टोह तो लेती रही, लेकिन अपात्रों को सूची से हटाकर उक्त योजना में मौजूदा समय में असली हकदारों को शामिल करने की देरी करती रही। इसके चाहे जो भी कारण रहे हों, लेकिन आखिर अब पात्र परिवारों को योजना से लाभान्वित होने का मौका मिलेगा। नप नगरोटा बगवां के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर ने बताया कि सूची से हटाए गए अपात्र परिवारों में वार्ड एक और दो से 16-16, वार्ड तीन से 15, वार्ड चार और पांच से 19-19, वार्ड छह से 34 और वार्ड सात से 14 परिवार शामिल हैं। हालांकि बीपीएल सूची में शामिल होने को विभिन्न वार्डों से पहले ही कई परिवारों ने अपने आप को पात्र बताते हुए प्रार्थना पत्र जमा करवाए हुए हैं, लेकिन फिर भी नप अन्य संबंधित परिवारों को अपने प्रार्थना पत्र जमा करवाने को एक हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया गया है। उसके बाद सूची को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा बैठक में माता नारदा शारदा मंदिर के समीप खाली भूमि पर पार्किंग, पानी और शौचालय व्यवस्था सहित सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत एक शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है। कांप्लेक्स में नौ दुकानें धरातल तक पर और 12 दुकानें प्रथम तल पर निर्मित की जाएंगी। किराये की अधिकतम बोली देने वाले प्रार्थी को दुकान अलॉट की जाएगी। बैठक में नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, कांता मेहरा, मधु शर्मा और सपना कटोच आदि पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें