फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला का राहुल बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला/ नूरपुर (कांगड़ा)। पर्यटन नगरी धर्मशाला के राहुल कौशल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीस सेना की चेन्नई अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें यह पद मिला है। राहुल कौशल धर्मशाला कैंट रोड के रहने वाले हैं। राहुल ने जमा दो तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से की है। उसके बाद बी-टैक जीएनई लुधियाना और एम टैक आईआईटी रुड़की से की है। राहुल की माता मीनाक्षी कौशल और पिता दलीप कौशल पासिंग आउट परेड में शामिल रहे। राहुल के पिता लुधियाना में बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। माता मीनाक्षी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

वहीं, उपमंडल की लदोड़ी पंचायत के अक्षय पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षय के पिता अश्वनी पठानिया खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में सेल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैे, जबकि माता अनुराधा पठानिया गृहिणी है। अक्षय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल बागनी से ग्रहण करने के उपरांत डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद 4 दिसंबर 2016 को नेशनल डिफेंस अकादमी के लिए चयनित होने के बाद ऑफिसर ट्रेनिंग एकादमी चेन्नई से अपनी ट्रेनिंग पूरी की। 10 मार्च को पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन हासिल करने के बाद अक्षय पठानिया को मेकेनाइज इन्फेंट्री राजस्थान में पोस्टिंग मिली है। अक्षय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय चमेल सिंह पठानिया, माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें