नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत सुनेहड़ पुल के समीप पुलिस ने पंजाब के दो युवाओं से 24.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि एएसआई सुरिंद्र की अगुवाई में शनिवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सुनेहड़ पुल के समीप शराब के एक ठेके के नजदीक दो व्यक्तियों को संदिग्ध रूप से खड़े देखा।
पूछताछ और उनकी तलाशी लेने पर युवकों से मौके पर 24.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपी सागर भट्टी (31) और मनीष (28) निवासी हाथी गेट अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ड्रग सप्लाई में संलिप्त हैं।