फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखाहार सिंचाई योजना का 24,120 किसानों को मिलेगा लाभ : पठानिया

Sat, 27 Sep 2025 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

धर्मशाला में जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 213 करोड़ की सिंचाई योजना व अन्य जल परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर किसानों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
धर्मशाला में जलशक्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। -स्रोत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 213 करोड़ रुपये की लागत से सूखाहार मध्यम सिंचाई योजना लागू की जा रही है। इससे जवाली, शाहपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में 24,120 किसानों की 2186 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। यह शुक्रवार को धर्मशाला के जल भवन में जलशक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाहपुर के चंगर क्षेत्र की चार पंचायतों के दस गांवों में 2000 किसानों की 337 हेक्टेयर भूमि को भी इस योजना से लाभ मिलेगा। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 56.31 करोड़, नाबार्ड में 28.76 करोड़, एडीबी के तहत 43.63 करोड़, सीवरेज पर 56.56 करोड़ और अन्य योजनाओं पर लगभग 17 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्षेत्रवार डाटा तैयार करें, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करवाएं। जो योजनाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कर लोकार्पित किया जाए। साथ ही अन्य विभागों से तालमेल कर काम की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने उपमुख्य सचेतक के निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना का आश्वासन दिया। अधीक्षण अभियंता विशाल जसवाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में अधिशासी अभियंता शाहपुर अमित डोगरा, धर्मशाला सुमित कटोच, ज्वाली अजय शर्मा, जेएसवी (एडीबी) संजीव आचार्य, सहायक अभियंता शाहपुर व धर्मशाला, एडीबी टीम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें