फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परौर छिंज में बड़ी माली के विजेता पहलवान को इनाम में मिलेगा बुलेट

Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। मां भयभुंजनी को समर्पित परौर छिंज मेले का आगाज 19 मार्च से होगा। इसको लेकर रविवार को ग्राम पंचायत परौर के प्रधान रोजी राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मेले में आयोजित होने वाली बड़ी माली के विजेता पहलवान को बुलेट (रॉयल एनफील्ड) और उपविजेता पहलवान को मोटरसाइकिल (प्लेटिना) इनाम के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

मेला कमेटी के प्रधान अश्वनी चौधरी ने बताया कि मेले में कबड्डी और वॉलीबाल जैसे टूर्नामेंट भी होंगे। इनके विजेताओं को 11,000 और उपविजेताओं को 7,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पंचायत प्रधान रोज़ी राणा ने कहा कि 22 मार्च का मेला विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा। इसमें रस्साकसी और स्पून रेस जैसे खेल आयोजित होंगे। 20 मार्च को मेले में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें नामी कलाकार भाग लेंगे। 16 मार्च को मेले के लिए भूमि का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान बैठक में मेला कमेटी के सचिव नवीन आनंद, अशोक चौधरी, प्रीतम चौधरी, अशोक आचार्य, रविंद्र वालिया, संदीप आनंद, शांति शर्मा, ओमी मेहरा, मुकेश जसवाल, सचिन चौधरी, राहुल चौधरी, अजय चौधरी, नवनीत और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें