पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में पारस पब्लिक स्कूल भवारना में एक दिवसीय अंडर-15 सब-जूनियर बालक और बालिका जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कांगड़ा जिले से 13 बालक और 9 बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 15 और 16 जून को ज्यूरी (शिमला) में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 50 बालक और 25 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। पारस स्कूल के अंश, देवांश, अनुज, आदित्य, हिमांशु और वैष्णवी सहित कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 9 से 13 जून तक पारस पब्लिक स्कूल भवारना में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता जिला कांगड़ा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र गौड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। एसोसिएशन ने पारस स्कूल के निदेशक महेश चंद्र कटोच, प्रधानाचार्य नीलम राणा, दिशांत कटोच, अरुण, रचना और विद्यालय परिवार का सहयोग के लिए आभार जताया। अशोक राणा, सुनील कुमार, अंजलि राणा, रिया, नितीश और वित्त सचिव यशपाल राणा सहित सभी तकनीकी अधिकारियों और सहयोगियों के योगदान की सराहना की।