फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो से सुजानपुर में भय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल
विज्ञापन

फोटो से सुजानपुर में खौफ
पुलिस बोली, आतंकी पकड़े जाने की अफवाह झूठी
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगडा)। सुजानपुर पुल के पास आतंकवादी पकड़े जाने की झूठी अफवाह से लोगों में भय का माहौल है। शनिवार को सुजानपुर पुल के पास आतंकवादी पकड़ा शब्दों के साथ एक दूसरे को एक फोटो व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर की गई।
विज्ञापन

इसमें एक लंबी दाढ़ी रखा हुआ व्यक्ति बिना कमीज के सुजानपुर पुल के एक खंभे पर बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। लोग इस फोटो को एक-दूसरे का शेयर करके पूछ रहे हैं कि इस फोटो में क्या सच्चाई है? अपने रिश्तेदारों को भी फोन कर पूछ रहे हैं कि उग्रवादी कहां से आया। दरअसल 2011 में पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ कलाकार पंजाब से आए हुए थे। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद सुजानपुर पुल पर कुछ दृश्य फिल्माए थे। इसमें इस व्यक्ति की फोटो भी दृश्य के तौर पर ली गई थी, लेकिन किसी शरारती तत्व ने इस फोटो को आतंकवादी का स्वरूप देकर लोगों के बीच शेयर कर दिया। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उधर, पुलिस थाना लंबागांव प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सुजानपुर में आतंकी पकड़े जाने की सूचना बिल्कुल गलत है। उन्होंने लोगों से फोटो को शेयर न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें