फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में घायल संजू देवी पीजीआई रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के खनियारा वार्ड में भालू के हमले में गंभीर घायल संजू देवी को मेडिकल कॉलेज टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। टीएमसी के एमएस डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि आंख के साथ घाव होने के कारण सर्जरी के लिए महिला को पीजीआई भेजना पड़ा है। इससे पहले भालू के हमले में घायल बैजनाथ के भेड़पालक को भी पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि खनियारा के सांबरलाहड़ गांव की संजू देवी पत्नी स्वरूप कुमार वीरवार को सुबह लगभग पौने 11 बजे घर से जंगल की ओर भेड़-बकरियों को चराने जा रही थी। इस दौरान खनियारा के पेयजल टैंक के पास झाड़ियों से निकले भालू ने संजू देवी पर हमला कर दिया। भालू ने संजू देवी के मुंह पर हमला किया था, जिससे महिला का पूरा जबड़ा फट गया था।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के डीएफओ धर्मशाला प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि फौरी राहत के रूप में महिला के परिजनों को 10 हजार रुपये राशि दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें