फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेश्वर मंदिर भूमि पर अवैध कब्जों की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। कालेश्वर मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने रिकॉर्ड मांगा है। शनिवार को कालेश्वर मंदिर परिसर में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार की अध्यक्षता बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीसी ने कालेश्वर मंदिर का राजस्व रिकॉर्ड जांचा। साथ ही मंदिर की आय और संपत्ति का ब्योरा भी स्थानीय प्रशासन से मांगा। इसमें मंदिर की कुल भूमि और इस पर अवैध कब्जों की रिपोर्ट मांगी। बैठक का आयोजन मंदिर अधिग्रहण को लेकर किया गया। कालेश्वर मंदिर को पुरातत्व विभाग के अधीन करने को लेकर जिला एवं उपमंडल प्रशासन कई दिन से कार्य कर रहा है। बैठक में एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, उपनिदेशक(पर्यटन) मधु चौधरी, पुरातत्व विभाग से अशोक कौंडल, नायब तहसीलदार परागपुर मदन सिंह राणा, कानूनगो चंबा (कालेश्वर) मदनलाल, कानूनगो रक्कड़ सुरिंद्र कुमार, पटवारी कश्मीरी देवी, जेई ब्लॉक परागपुर अरविंद धीमान, कुहना पंचायत प्रधान रामपाल, मनियाला पंचायत प्रधान अंजना कुमारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों शिव कुमार, कमलेश, सुरिंद्र, राजिंदर, हंसराज शर्मा, संजय, अमित और निखिल ने कहा कि मंदिर का पहले ही राजस्व विभाग ने अधिग्रहण किया है। विभाग मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे का 50 फीसदी हिस्सा प्रत्येक माह अपने साथ ले जाता है। उन्होंने प्रशासन से सवाल उठाया है कि राजस्व विभाग का अधिग्रहण मामले में क्या मंदिर वाली भूमि पर मुआफी लगी है। क्या इस प्रकार की भूमि का भाषा एवं संस्कृति विभाग अधिग्रहण कर सकता है। यदि मंदिर का अधिग्रहण नहीं हुआ था, तो राजस्व विभाग की ओर से हर माह चढ़ावे का लिया जाने वाला हिस्सा कहां गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें