फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के विकास का खाका तैयार करें अधिकारी: विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उद्योग, श्रम रोजगार और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन अमरोहा पंचायत के गांव कोई, कुठेड़ा, खारिया और अमरोह में दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर में विकास को गति देने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को तीन महीने का समय दिया गया है। इसमें इन तीन महीनों में क्षेत्र की सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं और अन्य सभी योजनाओं का खाका तैयार कर उन पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने क्षेत्र में मात्र कोरी घोषणा ही की है, जबकि अब भाजपा सरकार पूरे क्षेत्र में समान विकास करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में चहुंमुखी विकास धरातल पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों से वे इस इलाके में लोगों की सेवा से जुड़े हैं और यहां के लोगों की सभी समस्याओं से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव क्षेत्र के विकास का खाका मेरे दिमाग में है और इस पर चरणबद्ध तरीके से कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके परिणाम आने वाले दिनों में धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को भी अपना कार्य इमानदारी से करने और विकास कार्य में बेवजह अड़ंगा न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाके में जहां जहां पानी की कमी है, वहां हैंडपंप लगा कर गर्मियों में पानी की व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। साथ ही अमरोह सड़क को मार्च तक पक्का करने का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर शेर सिंह डोगरा, हरबंस कालिया, ओंकार चंद, प्रीतम चंद, बलदेव सिंह, रमन सिंह, जगदेव सिंह, विजय कुमार, करतार चंद, रोहित दुबे, अमन कुमार राणा, जीएस राणा, रजनीश धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें