फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 50 हजार ने देखा सेवन पठानिया का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचली गबरू सेवन पठानिया (सतनाम पठानिया) के गीत ने पंजाब में धूम मचा दी है। करीब 15 दिन पहले गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था। इसे पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में खूब सराहा गया। द बिगनिंग से शुरू हुए संगीत के कॅरियर का पहला गीत सारा दिन कमां च लंघा दिंना ए के वीडियो को एक ही दिन में 50 हजार लोगों ने देखा है। वीडियो सोमवार को यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज होने के बाद वीडियो को यू-ट्यूब पर धड़ाधड़ विवर्स मिल रहे हैं, तो सोशल मीडिया में भी गीत को खूब शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेवन पठानिया ने कहा कि 15 दिसंबर को उन्होंने सारा दिन कमां च लघां दिंदा ए का ऑडियो रिलीज किया था। इसका अब वीडियो रिलीज किया गया है। गीत के बोल रास ने लिखे हैं। राहुल प्रोडक्शन के बैनर तले गीत के वीडियो को सन्नी नाहर के निर्देशन में इसका फिल्मांकन मजीठिया फार्म हाउस और चंडीगढ़ आईटी पार्क में किया गया है, जबकि मोंटी शर्मा ने इसे एडिट किया है। इसमें मॉडल सिमरन ने बतौर फिमेल आर्टिस्ट भूमिका अदा की है। गीत को जोन विक्स ने म्यूजिक दिया है। उन्होंने कहा कि उनका अगला प्रोजेक्ट फास्ट बीट पर होगा। इसमें पंजाबी और हिमाचली गीतों का मिश्रण दर्शकों को देखने को मिलेगा। सेवन पठानिया उर्फ सतनाम पठानिया हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के कोटला के समीपवर्ती सोलदा गांव से संबंध रखते हैं। पठानिया की स्कूली शिक्षा सोलदा और कोटला स्कूल से हुई है, जबकि नूरपुर कॉलेज में प्रथम और द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने के बाद बजीर राम सिंह पठानिया कॉलेज देहरी से अंतिम वर्ष की पढ़ाई की। कॉलेज के समय से ही वे गीत-संगीत में रुचि रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें