फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर/धीरा(कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, आयुर्वेद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन सिंह परमार ने सुलह हलके के कुरल, पनापर, गगल, औचा, धीरा, नौरा, बलोटा, पुढ़वा, घराणा, भिल्ला, बच्छवाई डूहक और कौना में लोगों के समर्थन के लिए आभार रैली का आयोजन किया। परमार ने कहा कि यह सुलह के आम लोगों की जीत है। उन्हें मंत्रिमंडल में, जो स्थान मिला है। यह सुलह के लोगों की ओर से उन पर जताए भरोसे के कारण ही संभव हुआ है।
विज्ञापन

अब लोगों की सेवा का कार्य उनका है। जनसेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। सुलह का चहुंमुखी विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और हलके का योजनात्मक विकास कर प्रदेश में मॉडल विस क्षेत्र बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग सीधे तौर पर लोगों से जुड़ा है और लोगों को बेहतर, गुणात्मक और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य हुआ है, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। इस मौके पर परमार की पत्नी शर्मिला परमार, मंडल अध्यक्ष देशराज, बीडीसी अध्यक्ष सुनील कुमार, डॉ पीसी राणा, पूर्व जिला पार्षद चंपा राणा, हरिदत्त शर्मा और मदन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें