फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू के आउटसोर्स कर्मचारियों के ईपीएफ का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, शाहपुर व देहरा में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के ईपीएएफ गबन करने का मामला सामने आया है। पिछले एक साल से सीयू के 75 कर्मचारियों के खाते में ईपीएफ की राशि जमा नहीं हो रही है। वहीं, सीयू आउटसोर्स कर्मचारी कंपनी के ठेकेदार को राशि जारी करने की बात कर रही है, लेकिन कर्मचारियों के खाते में एक साल में ईपीएफ का पैसा जमा ही नहीं हो रहा है। जो सीयू की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है। जिन 75 कर्मचारियों को ईपीएफ राशि नहीं मिली है, उसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, छात्रावास का स्टाफ, चपरासी, स्वीपर और लैब सहायक शामिल हैं। एक साल में इन कर्मचारियों की ईपीएफ राशि लगभग 30 लाख रुपये के आसपास बनती है।
विज्ञापन


समय पर नहीं मिलता है वेतन
बताया जा रहा है कि सीयू के इन आउटसोर्स कर्मचारियों को एग्रीमेंट के अनुसार महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन हर महीने तय तिथि के बाद ही इन कर्मचारियों को वेतन मिलता है। आउटसोर्स कंपनी के एमडी सोहन लाल सहोटा ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में राशि डाली जाएगी।
विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मचारी की कंपनी को रूटीन में वेतन सहित ईपीएफ राशि का भुगतान किया जा रहा है।
प्रो. एचआर शर्मा, सीयू के वित्त अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें