फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख में से 15000 लाभार्थी जुटाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जयराम सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रस्तावित लाभार्थी रैली में सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला के लाभान्वित शिरकत करेंगे। जिले में वर्तमान में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लगभग एक लाख लाभार्थी हैं। इसमें से प्रशासन को 15000 हजार लाभार्थियों को धर्मशाला पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिले के 15 विकास खंडों से एक-एक हजार लाभार्थियों को जश्न कार्यक्रम में लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, डीआरडीए कांगड़ा के परियोजना अधिकारी मुनीष कुमार ने कहा कि सभी विकास खंड अधिकारियों को लाभार्थियों को लाने का जिम्मा सौंपा गया है। खंड के अधिकारी व कर्मचारी लाभार्थियों की सूची फाइनल करने में जुट गए हैं। लाभार्थियों के आने-जाने की व्यवस्था खंड स्तर पर की जाएगी।

गृहिणी सुविधा योजना के आएंगे सबसे ज्यादा लाभार्थी
लाभार्थी रैली में सबसे ज्यादा गृहिणी सुविधा योजना के लाभान्वित आएंगे। इस योजना के 6000 लाभार्थियों को रैली में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, आवास योजना, आजीविका मिशन के लगभग 3200 लाभार्थी लाने की योजना है। वहीं, अन्य योजनाओं के 5800 लाभार्थी पीएम के कार्यक्रम में लाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें