फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित विषय को रोचक तरीके से पढ़ाने को दी गणित किट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को दी गणित विषय रोचक तरीके से पढ़ाने की किट
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम को लेकर अध्यापकों की कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। शिक्षा खंड धर्मशाला में केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और मुख्य शिक्षकों के लिए छह दिवसीय सीखने के प्रतिफल (लर्निंग आउटकम) कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंद्रेड़ में आयोजित कार्यशाला का आयोजन खंड समग्र शिक्षा अभियान (आईएसएसई) धर्मशाला के माध्यम से किया गया। इसमें खंड के समस्त 18 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और 45 मुख्य शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला कक्षागत अध्ययन, अध्यापन वातावरण निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शिक्षकों ने स्वयं चार्ट, किताब और टीएलएम बनाकर पाठ योजनाएं तैयार कीं। छह दिवसीय कार्यशाला में जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक दीपक किनायत, जिला समग्र शिक्षा अभियान अधिकारी डाइट धर्मशाला दुर्गा प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, जिला प्रशिक्षण इंचार्ज निखिल शर्मा, प्रवक्ता डॉ. जोगिंदर सिंह सहित अन्य शिक्षाविदों ने प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा संस्था ‘संपर्क’ के उत्तर प्रदेश से आए धीरज कुमार ने गणित पढ़ने पढ़ाने के टिप्स अध्यापकों को दिए। कार्यशाला के आयोजक खंड स्रोत समन्वयक(बीआरसी) एवं राज्य स्रोत व्यक्ति संजय चौधरी ने बताया कि गणित विषय को रोचक ढंग से पढ़ने-पढ़ाने के लिए नवाचारों से युक्त विशेष गणित किट स्कूलों को प्रदान की गई है। कार्यशाला में विभिन्न विषयों गणित, हिंदी पर्यावरण और अंग्रेजी विषयों को सरलतम और दृश्य-श्रव्य सामग्री से परिपूर्ण एप ‘टीचर एप’ को डाउनलोड करने एवं अध्यापकों को इसके प्रयोग करने बारे भी प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक चुनी लाल बेदी, सुशील गुप्ता, हरि राम, सुदर्शन चड्ढा, चंद्रकांता नेगी, गोपाल प्रधान, जोगिंद्र सिंह, कुलदीप चंद, इंद्रा जग्गी, मधुलिका शर्मा, बलराम चौधरी, श्रेष्ठा देवी, राधा सूद और मुख्य शिक्षिका हरमिंदर कौर, कमलेश, सीमा शर्मा, विनय कुमार, देश राज, हंसराज कपूर, कैप्टन बलौरिया, सरोजबाला, पवना कपूर, व्योम प्रकाश, कामलाक्षी, मीना देवी, सुरेखा देवी, उर्वशी, भर्ती शर्मा, विजय कुमार, सुजाता शर्मा, रीता धनोतिया, ज्योति कोहली, सुमन चोपड़ा, रूबी, अंजना कुमारी, अजय कुमारी, विजय कुमारी, प्ररेणा सूद, भीम सिंह, संजय कुमार, तिलक राज, उत्तम चंद, प्रकाश चंद, दिलबाग सिंह और दीप राज आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें