फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में 62 पंडित करेंगे 24 लाख 50 हजार मंत्रों का उच्चारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा नंदिके श्वर धाम में 18 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नवरात्रों में 85-85 अतिरिक्त पुलिस बल और होम गार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। इस बार यज्ञशाला में मुख्य विद्वान पंडित बालक राम की अगुवाई में 61 विद्वान पंडित 24 लाख 50 हजार मंत्रों का गायत्री महायज्ञ, शतचंडी महायज्ञ, रुद्राभिषेक, रामायण पाठ और देवी भागवत आदि पाठ किए जाएंगे। साथ ही सप्तमी एवं अष्टमी की रात्रि को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अष्टमी की रात्रि मां चामुंडा का नाशीत पूजन किया जाएगा और रात 12 बजे मां चामुंडा को 108 प्रकार के बने देसी घी के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया जाएगा। उधर, मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने बताया कि नवरात्र के दौरान आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी चामुंडा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोई को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रखा जाएगा। मंदिर में हर श्रद्धालु को मेटल डिडेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। हर आने-जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी, जबकि पुलिस बल के जवान 24 घंटे मंदिर में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इनसेट.....
मंदिर प्रशासन के खिलाफ दुकानदारों में रोष
चामुंडा मंदिर प्रशासन के खिलाफ शॉपिंग मॉल के व्यापारियों में रोष है। दुकानदार संजू शर्मा, सुरेश शर्मा, अमित, बॉबी गोश्वामी, सुनील, जगदीश, विजय, ओंकार, राज कुमार, रतन चंद, संजू, लकी, विनोद और सुभाष चांद आदि ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने शॉपिंग मॉल में आने वाले रास्ते पर रेलिंग लगा दी है। इससे श्रद्धालुओं का दुकानों में आने का रास्ता बंद हो गया है। मंदिर प्रशासन से बार-बार मांग करने पर भी इस रेलिंग को नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें