अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा) सूबे के 576 युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार मिला है। शाहपुर आईटीआई में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें देश की 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में प्रदेश के 1401 युवाओं ने अपना भाग्य अजमाया। इसमें से 423 युवक और 153 युवतियां चयनित हुए हैं। रोजगार मेले का विधिवत लोकार्पण एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर ने सोमवार को किया था। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायणन ने कहा कि पहली बार इस प्रकार के रोजगार मेले का आयोजन संस्थान में हुआ है। जिसमें एक साथ इतने युवाओं को रोजगार मिला है।
इनसेट
इन कंपनियों में हुए चयनित
कॉस्मो फिराइटस लिमिटेड जावली में 86, वर्धमान निशिंबो गारमेंट्स कंपनी लिमिटेड लुधियाना में 78, एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड नवांशहर में 75,वाइब्राकॉस्टिक इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मोहाली में 66, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स पथरेड़ी राजस्थान में 57, सुजुकी मोटर्स गुजरात में 43, एमसन गियर्स लिमिटेड लुधियाना में 40, माइक्रो टर्नर लिमिटेड नालागढ़ में 33, साधू फोर्जिंग लिमिटेड फरीदाबाद में 30, मनिका मोल्डज प्राइवेट लिमिटेड ऊना में 26, स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली में 20, टेक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में18, टीआई साइकिल्स मुरुगप्पा ग्रुप राजपुरा पटियाला में 2 और स्टील स्ट्रिप्स इंडिया लिमिटेड मोहाली में 2 युवाओं का चयन हुआ है।