फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने मिटाई नेता व जनता की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। सोशल मीडिया ने पूरे विश्व में राजनीति की दिशा बदल दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से अब आम जनमानस की नेताओं तक पहुंच आसान हो गई है और नेता अब सोशल मीडिया के चलते झूठे बयानबाजी देने से बच भी रहे हैं। यह बात केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के धौलाधार परिसर में ललितादित्य व्याख्यानमाला के दौरान दैनिक अखबार के समाचार संपादक नवनीत शर्मा ने कही।
विज्ञापन

वे सोशल मीडिया और नई राजनीति विषय पर सीयू के शोधार्थियों और विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से जन समर्थक राजनीति को बढ़ावा मिला है। नई राजनीति के लिए अब सोशल मीडिया एक तटस्थ माध्यम है। उन्होंने कहा कि जहां तक सोशल मीडिया की अच्छाई और बुराई इस बात पर निर्भर करती है कि इसका उपयोग कब, कहां और कैसे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से राजनीति में नकारात्मक पक्ष ज्यादा फैलाया जा रहा है, जो इसकी सार्थकता के लिए चिंता का विषय है। इस मौके पर व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ. जेपी सिंह, डॉ. कुलदीप शुक्ल, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. भजहरि दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें