फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरी कालेज में प्राचार्य के खिलाफ प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)।
बजीर राम सिंह कॉलेज देहरी में एसएफआई और एबीवीपी छात्र संगठनों ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों छात्र संगठनों ने प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा को निलंबित करने मांग उठाई। छात्र संगठनों ने आरोप लगाए हैं कि कॉलेज के प्राचार्य छात्रों और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। अभी हाल ही में प्राचार्य ने कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी के साथ हाथापाई की। इसे लेकर प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने शनिवार को नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों ने कर्मचारी के समर्थन में आकर दफ्तर में ताला लगा दिया, जिसे पुलिस ने खुलवा दिया। इस मौके पर एबीवीपी के रोहित राणा और एसएफआई के प्रधान मनमोहन सिंह ने कहा कि जब से उक्त प्राचार्य कॉलेज में आए हैं, तब से लेकर अपनी बेटी को ही अन्य तीन हजार छात्र-छात्राओं में से केवल उसे ही प्रमुखता एवं महत्व दिया जा रहा है। प्राचार्य का बाकी तमाम छात्र समुदाय और कई बार कॉलेज के कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जो सहन करने योग्य नहीं होता। ऐसे में अब समस्त छात्र समुदाय ने सामूहिक तौर पर निर्णय लिया है कि वे प्राचार्य के तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। छात्रों ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राचार्य को निष्कासित करने अथवा उनके यहां से शीघ्र तबादले की जोरदार मांग की। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि सरकार प्राचार्य के खिलाफ शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं करती है तो तमाम छात्र समुदाय लगातार कक्षाओं का बहिष्कार करेगा और भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। जूनियर लेक्चरर मोहन लाल का कहना है कि कॉलेज के प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा उन्हें कई दिनों से बेवजह प्रताड़ित कर रहे हैं । उधर, इस बारे जब प्राचार्य से संपर्क किया तो उनसे बात नहीं हो पाई। रैहन पुलिस चौकी के एएसआई दलजीत सिंह का कहना है कि कॉलेज के कर्मचारी की प्राचार्य के खिलाफ शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन जारी है। इस मौके पर उक्त दोनों छात्र संगठनों के तनु मनकोटिया, अर्चित चौधरी, शीतल शर्मा, रूबल शर्मा, दिनेश, नैना शर्मा, शिवानी, दिनाक्षी, मीनाक्षी और कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें