धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड शिमला और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को नए इजराइली वेतनमान के तहत लगभग एक लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट, मिडवाइफरी, जीडीए, एएनएम, बीएससी अथवा पोस्ट बीएससी नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री के साथ कम से कम 990 घंटे का केयरगिविंग कोर्स प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक या उसके किसी निकटतम पारिवारिक सदस्य ने पूर्व में इजराइल में कार्य न किया हो।
इच्छुक व पात्र उम्मीदवार निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से पहली सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद