फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदौरा कॉलेज की पीटीए के विजयेंद्र बने अध्यक्ष

Wed, 19 Aug 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक प्राचार्य नामेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। विजयेंद्र सिंह कंवर को अध्यक्ष, शिव दयाल को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया। इनके अलावा कुलदीप शर्मा को मुख्य सलाहकार तथा कुलतबीर सिंह को सह नामित सदस्य चुना गया। इसके अलावा हेमराज, रिंपल बाला, गुरमीत कौर और प्रोमिला देवी को सदस्य मनोनीत किया गया। वहीं, शिक्षकों की ओर से डॉ. कमल सिंह को सचिव, डॉ. पंकज कौशल को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. विवेक कुमार, डॉ. दीपक कुमार, आरती रानी और रजनी देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सचिव डॉ. कमल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें