फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घर से 30 लाख की चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 08:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनसोली में 7 जून को हुई थी चोरी की वारदात
विज्ञापन

खरड़-तरनतारण से गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं चोरी के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
गगल (कागड़ा)। गगल पुलिस थाना के अनसोली में में 7 जून को हुई 30 लाख की चोरी मामले में दो आरोपियों को पंजाब के खरड़ और तरनतारण से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नगरोटा बगवां के बलधर गांव के निवासी हैं और इन पर पहले भी डकैती के मामले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सामान की रिकवरी को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस थाना गगल के प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि इस चोरी के मामले बलधर निवासी लक्की (22) को गिरफ्तार किया है, जिस पर विभिन्न थानों में डकैती के 4 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, गिरफ्तार दूसरे आरोपी राकेश (24) पर भी विभिन्न थानों में डकैती के 10 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अनसोली में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो गए थे। इन दोनों आरोपियों की तलाश में डीएसपी कांगडा अंकित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना से थाना प्रभारी उद्यम सिंह राजपूत, एएसआई प्रमोद सिंह, कांस्टेबल अनुज, सचिन की टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों कुराली, तरनतारण में दबिश दी थी। एक आरोपी लक्की को 15 जुलाई को खरड़ और दूसरे आरोपी राकेश को तरनतारण से 17 जुलाई को गिरफ्तार किया। आरोपियों को रिमांड पर लेकर चोरी के सामान की रिकवरी के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें