फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में गरीबों-वंचितों के कल्याण पर खर्च होंगे 199 करोड़: सरवीण

विज्ञापन
धर्मशाला में एनआईसी सभागार में विडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में गरीबों-वंचितों के कल्याण पर वर्तमान वित्त वर्ष में 199 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह पैसा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, वृद्धों और दिव्यांगों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान पर व्यय किया जाएगा। इस अवसर पर सरवीण ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कांगड़ा जिले में 1,30,911 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है।
इस वर्ष 11,978 नए लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त 65 से 69 वर्ष की महिलाओं के लिए स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना शुरू की गई है, जिसमें कांगड़ा जिले में कुल 7509 महिलाओं को प्रतिमाह की दर से 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। सरवीण ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेसहारा महिलाओं/लड़कियों को शादी के लिए अनुदान को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं सीधे गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं के कार्यान्वयन में जरा भी देरी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी तथा पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राजेश कुमार, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार सहित जिले के सभी सीडीपीओ तथा तहसील कल्याण अधिकारी ऑनलाइन बैठक में जुडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें