फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणां गांव में तेंदुआ दिखने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाणां गांव में मादा तेंदुआ और शावक दिखने से दहशत
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड के तहत ठाणां गांव में बुधवार रात रिहायशी इलाके में तेंदुए दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने रिहायशी इलाके में तेंदुए व उसके बच्चों को देखा। लोगों ने इस संदर्भ में विधायक राकेश पठानिया को सूचित किया।
विज्ञापन

विधायक राकेश पठानिया ने तुरंत पुलिस, प्रशासन व वन विभाग को सूचित किया व तुरंत एक्शन लेने की हिदायत दी। वहीं, एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी साहिल अरोड़ा व वन मंडल अधिकारी वासु कौशल घटनास्थल पर पहुंचीं व स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन तब तेंदुए वहां नजर नहीं आए । उन्होंने कहा कि वन विभाग व वन्य प्राणी विभाग की टीम संयुक्त रूप से इलाके में गश्त कर रही है। वन विभाग ने लोगों को भी अपनी सुरक्षा को लेकर आवश्यक टिप्स दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें