फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को मिलेगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की 20वीं आमसभा चार जनवरी को होगी। आमसभा में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। आमसभा की अध्यक्षता महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी करेंगे।
विज्ञापन

एमसी ने घर से कूड़ा उठाने के 50 रुपये शुल्क तय किया है। इसके अलावा दुकान से 100 से 150 रुपये, होटल से 75 रुपये प्रति रूम, कारोबारी परिसरों से 1000 रुपये, उपमंडल स्तर के सरकारी दफ्तर से 500 रुपये, जिला व जोन स्तर के कार्यालय से 750 रुपये और बैंक से भी 750 रुपये वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। उधर, एमसी धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि चार जनवरी को आमसभा रखी गई है। जिसमें शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


आमसभा का प्रस्तावित एजेंडा
फतेहपुर, शीला चौक, शिक्षा बोर्ड, डिपो बाजार, आईटीआई ब्रिज सहित अन्य स्थानों पर शौचालय बनाने के बारे में।
-कोतवाली बाजार बस अड्डा से बाजार तक सीढ़ियां बनाने को लेकर चर्चा।
-सफाई टेंडर लगाने।
सिविल बाजार व एमसी कार्यालय के समीप फ्लाई ओवर को लेकर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें