फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनियारा में भालू के हमले से महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-15 खनियारा में वीरवार सुबह 11 बजे भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला को जोनल अस्पताल धर्मशाला में प्रारंभिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खनियारा के सांबरलाहड़ गांव की संजू देवी पत्नी स्वरूप कुमार सुबह लगभग पौने 11 बजे घर से बकरियां चराने जंगल की ओर जा रही थी। खनियारा के पेयजल टैंक के पास झाड़ियों से निकले भालू ने संजू देवी पर हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि महिला के जबड़े को भालू ने फाड़ दिया और एक बकरी को ले गया है। भालू ने संजू देवी के मुंह पर हमला किया है। परिजनों ने महिला को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया है।
उधर, डीएफओ धर्मशाला प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि इस बारे में रिपोर्ट मंगवाई गई है, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा रुलेहड़ की विक्रमा देवी को वन विभाग की ओर से 10 हजार रुपये फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन


वन मंडल धर्मशाला में इस महीने दूसरा हमला
वन मंडल धर्मशाला में इस महीने भालू के हमले का यह दूसरा मामला है। इससे पहले दो नवंबर शाहपुर के बोह में रुलेहड़ की विक्रमा देवी पत्नी रुधो राम पर भी भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अलावा पांच नवंबर को बैजनाथ उपमंडल के अंतर्गत मंढेड के जंगल में भेड़ पालक रणजीत पर भी भालू ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें