कोटला (कांगड़ा)। पंचायत जांगल के युवक की सांप के डंसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुभम (18) पुत्र रविंद्र कुमार की रविवार रात खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। इसके चलते रात के लगभग साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। शुभम राजकीय आदर्श विद्यालय कोटला में जमा एक का छात्र था। उसकी मां नहीं थी। उसका पालन पोषण उसकी दादी ही करती थी। वहीं जांगल पंचायत प्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान मदन राणा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है। यह परिवार अति गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है।