फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाड़ी में आग की भेंट चढ़ी दो दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाड़ी में आग की भेंट चढ़ीं दो दुकानें
विज्ञापन

अग्निकांड में लाखों रुपयों का नुकसान
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के समीप अंबाड़ी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गत रात दो दुकानों में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में कार एसेसरी का लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। यह दोनों दुकानें एक ही मालिक हंसराज राणा की हैं। आग रविवार रात करीब 12 बजे लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दुकानदार ने करीब 40 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। भीषण आग को बुझाने के लिए अग्निशमन चौकी नगरोटा बगवां की एक गाड़ी के अलावा कांगड़ा से भी विभाग की एक अन्य गाड़ी को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के नगरोटा बगवां स्थित चौकी प्रभारी पीआर चौहान ने बताया कि उन्हें रात लगभग 12:50 बजे अंबाड़ी में लगी आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश की गई लेकिन, एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके चलते कांगड़ा से भी विभाग की एक गाड़ी मंगवाई गई लेकिन, भीषण आग के चलते दोनों दुकानों के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दो मंजिला इमारत के ऊपरी हिस्से के दरवाजों और खिड़कियों को भी नुकसान हुआ है। भवन में कुछ दरारें भी आ गई हैं। उधर, नगरोटा बगवां पुलिस थाना के एएसआई अशोक राणा ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें