फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का लुत्प उठाने आ रहे भाजपा नेता:वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों से इस बार संजय रतन को जिताने का आह्वान किया। कहा कि इस बार संजय रतन को सरकार में उच्च पद दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी केंद्र सरकार उन्हें चुनाव में घेरने के लिए पहुंची है, लेकिन उन पर प्रदेश की जनता का पूरा भरोसा है और मां ज्वाला का आशीर्वाद है जिसके बूते प्रदेश में दोबारा कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे। केंद्र के नेता अच्छे मौसम में घूमने आए हैं, उन्हें वापिस भेज दें उनसे भ्रमित न हों। ज्वालामुखी से कांग्रेस प्रत्याशी संजय रतन ने इन पांच वर्षों में बिना क्षेत्रवाद, जातिवाद के चंगर और बलिहार में समान रूप से विकास करवा कर हर वर्ग को लाभान्वित किया है। इन्हें चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करवाएं। यहां की जनता को सरकार बनने पर उच्च पद ज्वालामुखी से संजय रतन को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी क्षेत्र को बुलदिंयों पर पहुंचाना है तो कांग्रेस के पक्ष में यहां की जनता रिकार्ड दर्ज करते हुए कांग्रेस को मजूबत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें