फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील पोलिंग बूथों पर किया पुलिस ने फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल (कांगड़ा)। रविवार को ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा ने क्षेत्र के संवेदनशील पोलिंग बूथों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी के साथ फ्लैग मार्च कर बूथों की सुरक्षा को जांचा। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा ने अपनी पुलिस पार्टी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी के साथ क्षेत्र के बरोटा, ठाकुरद्वारा और गगबाल पोलिंग बूथों, जबकि मंड क्षेत्र के गांवों के पोलिंग बूथों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा को जांचा।
विज्ञापन

डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पंजाब की सीमा से लगते डमटाल, ढांगू, इंदौरा, ठाकुरद्वारा और मिलबा क्षेत्र की सीमाओं को लगभग सील कर दिया गया है। हर आने जाने वाले वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की कोई संवेदनशील वस्तु या कोई अवैध गतिविधि चुनावों के दौरान न हो। इसके लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए हुए हैं। संवेदनशील पोलिंग बूथों में पुलिस और रिजर्व पुलिस बल की ख़ास टुकड़ियां चुनाव के दौरान तैनात रहेंगी। लोगों की सुरक्षा को संभव बनाया जाएगा किसी भी तरह की कोई अवैध गतिविधि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए किसी को भी कोई शिकायत हो उसके लिए निकटम पुलिस चौकी थानों में सूचना दें, ताकि समय रहते अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें