फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की स्वच्छता कबाड़ बीनने वालों के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने अनोखी मुहिम शुरू की है। वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने झुग्गी झोंपड़ियों के कूड़ा बीनने वाले प्रवासियों को स्वच्छता कार्यक्रम का हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के कमिशनर ललित जैन ने अनोखी पहल शुरू करते हुए झुग्गी झोंपड़ियों के कूड़ा बीनने वाले प्रवासियों के बलबूते ट्रायल के तौर पर श्यामनगर और रामनगर में डोर टू डोर योजना शुरू की है। कमिश्नर ललित जैन की इस पहल से जहां कबाड़ के लिए दर दर भटकने वाले प्रवासियों को पक्का रोजगार और सम्मान मिल रहा है, वहीं धर्मशाला के वार्डों में स्वच्छता कार्यक्रम को ज्यादा बल मिलेगा।
पहले ये प्रवासी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में दिन भर कबाड़ बीनते थे। कमिश्नर ललित जैन ने सोचा क्यों न कबाड़ बीनने वाले हाथों को रोजगार भी दिया जाए और धर्मशाला स्वच्छ भी बने। नगर निगम ने कबाड़ बीनने वालों की एक टीम बनाई है। इन्हें दस्ताने और मास्क दिए हैं। कबाड़ बीनने वाले प्रवासियों की टीम से ट्रायल के तौर पर श्यामनगर और रामनगर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना शुरू की गई है। टीम एक घर से कूड़ा उठाने की एवज में 50 रुपये, बड़े घर से 100 और होटलों से 500 रुपये प्रति माह मेहनताने के तौर पर ले रही है। इस कवायद से कूड़ा उठाने वाले प्रवासियों को पक्का रोजगार मिल गया है। नगर निगम के कमिशनर ललित जैन ने कहा कि इस योजना से कबाड़ बीनने वाले प्रवासियों को पक्का रोजगार मिलने के साथ धर्मशाला को स्वच्छ बनाने की मुहिम को बल मिलेगा।
विज्ञापन

गंदगी से अटे हॉट स्पॉट पर रोजाना सफाई
नगर निगम के कमिशनर ललित जैन ने बताया कि एमसी ने धर्मशाला को स्वच्छ बनाने के लिए एक और नई मुहिम शुरू की है। नगर निगम ने गंदगी से अटे कुछ हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं। एमसी की सफाई कर्मचारियों की एक टीम रोजाना हर वार्ड में एक हॉट स्पॉट चिह्नित कर वहां पर सफाई कर रही है। वहां लोग गंदगी न डालें, इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
105 घरों में रोजाना जागरूकता
एमसी कमिशनर ने कहा कि अंडरग्राउंड डस्टबिन में कूड़ा पृथीकरण कर डाला जाए, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एमसी ने एक टीम बनाई है। यह टीम रोजाना विभिन्न वार्डों के 105 घरों में जाकर लोगों को अंडरग्राउंड डस्टबिन में प्लास्टिक और जैविक कूड़ा अलग अलग करके डालने के बारे में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें