फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्यत: पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर चलाए जा रहे धरने को राजकीय अध्यापक संघ ने पूर्णत: समर्थन देने का वायदा किया है। संघ का मानना है कि जो कोई भी अध्यापक समाज के हित की बात करेगा, संघ उस संघर्ष में हमेशा अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा संघ अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ 5 अगस्त को धरना प्रदर्शन करेगा। वीरवार को इस मुद्दे को लेकर राजकीय अध्यापक संघ की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया जाएगा। राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव निर्मल सिंह, वित्त सचिव संतोष पराशर, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष, बालकृष्ण, तपिश, मुख्य संरक्षक किशोरी चौधरी, संरक्षक सुभाष, महिला विंग प्रधान रश्मि ठाकुर, घनश्याम, मनोज सूद, राज्य उपप्रधान अरुण. पठानिया, मुख्य प्रेस सचिव देव राज डढवाल, अजय चौधरी, खंड प्रधान नरदेव, सचिन, कुलभूषण, विवेक, पूरी, कुलदीप, अश्वनी ने प्राथमिक संघ को समर्थन के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें