फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर विकास खंड की 54 पंचायतों में दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 340 वार्ड सदस्यों के पदों के लिए दो दिन में 423 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें पहले दिन 303 और दूसरे दिन शुक्रवार को 120 नामांकन प्राप्त हुए। प्रधान पद के लिए अब तक कुल 185 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें पहले दिन 120 और दूसरे दिन 65 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा करवाए। वहीं, उपप्रधान पद के लिए अब तक कुल 179 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें पहले दिन 119 तथा दूसरे दिन 60 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे। संवाद
चार जिला परिषद वार्डों में 12 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
फतेहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले चार जिला परिषद वार्डों में पंचायत चुनाव को लेकर दो दिन के दौरान 12 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिला परिषद वार्ड गुरियाल (48) से शुक्रवार को प्रदीप कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला परिषद वार्ड रैहन (50) से शुक्रवार को राजेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला परिषद वार्ड रियाली (52) से अब तक कुल दो प्रत्याशियों अनीता देवी और साक्षी देवी ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 76 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
फतेहपुर में 27 ब्लॉक समिति सदस्य पदों के लिए अब तक कुल 76 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को 49 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए।