फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान युवा पीढ़ी के सामने चुनौतियों को पहाड़: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पीढ़ी के सामने वर्तमान में कई चुनौतियां : सीएमओ
विज्ञापन

बोले, चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को जागरूक करना जरूरी
धर्मशाला अस्पताल के सभागार में कॉलेज प्राचार्यों की कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की जोनल अस्पताल धर्मशाला की एड्स कंट्रोल सोसायटी ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में कांगड़ा जिला के विभिन्न कॉलेजों के 33 प्राचार्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेलिव्रेटिंग लाइफ विषय पर आयोजित कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति निखिल शर्मा और विजय कुमार ने कॉलेज प्राचार्यों को युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूक करने बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एड्स कंट्रोल सोसायटी ने पहली बार कॉलेज प्राचार्यों की कार्यशाला की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने भी प्राचार्यों को एचआईवी, नशे से दूर रहने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिससे बचाव करने के लिए युवाओं को समय-समय पर जागरूक करना अनिवार्य है, ताकि वे इन चुनौतियों का बखूबी सामना कर सकें। वहीं, एड्स रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरके सूद ने कहा कि अभी तक रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवियों को जागरूक करने के कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने शिक्षण संस्थानों में अन्य छात्रों को मंच नहीं मिल पाता था, जिसके चलते अब कॉलेज के प्राचार्यों को इसके बारे में टिप्स दिए गए हैं, जो अब सभी छात्रों को इन बीमारियों को बारे में जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें