फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर झाड़ियों में छिपा दिया महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या कर झाड़ियों में छिपा दिया शव
विज्ञापन

शाहपुर के स्कायू गांव के जंगल में खून से लथपथ मिली लाश
झाड़ू बनाने के लिए खजूर की टहनियां लेने गई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की रिहलू पंचायत के स्कायू गांव के घने जंगल में एक महिला की हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया। महिला के सिर, कान और शरीर के कुछ हिस्सों पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने खून से लथपथ शव को बरामद किया है।
विज्ञापन

महिला की पहचान स्कायू निवासी साहनी देवी (54) पत्नी धर्म चंद के रूप में हुई है। सुनसान जंगल में महिला की लाश मिलने के बाद खुद एसपी संतोष पटियाल और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है, जिससे हत्यारोपियों को पकड़ा जा सके। मौके से पुलिस को कुछ अहम साक्ष्य भी मिले हैं लेकिन जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है। हत्या से पहले महिला से दुराचार हुआ या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि साहनी देवी बुधवार सुबह चार बजे घर से ढाई किलोमीटर दूर ठंबा के जंगल में झाड़ू बनाने के लिए खजूर की टहनियां तोड़ने गई थी। देर शाम तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशते हुए जंगल में चले गए। देर रात श्मशानघाट से दस मीटर की दूरी पर रास्ते में झाड़ियों के पीछे महिला मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने इसके बारे में शाहपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस रात करीब ढाई बजे घटनास्थल पर पहुंची। एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि महिला के साथ दुराचार हुआ है या नहीं। बताया जा रहा है कि एक भेड़पालक युवक रिहलू निवासी जो पिछले दो दिन से जंगल में भेड़-बकरियों के साथ डेरा लगाए हुए था, पुलिस उससे भी गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।
विज्ञापन

पैरालाइज से ग्रसित है पति
महिला दलित परिवार से संबंध रखती है। पति पिछले कई सालों से पैरालाइज बीमारी से ग्रसित है। महिला के दोनों बेटे मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें